फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूड़की के दुधिए से भालौठ नहर पर बाइक सवार तीन युवकों ने की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
भालौठ गांव में नहर की पटरी के पास मंगलवार रात बाइक सवार तीन नकाबपोश आरोपियों ने पिस्तौल के बल पर रुड़की के दुधिये से 22 हजार 900 रुपये लूट लिए। आरोपियों ने पहले दुधिया की बाइक को बाइक से टक्कर मारी फिर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आईएमटी थाना पुलिस को दी शिकायत में रुड़की निवासी जितेंद्र ने बताया कि उसकी गांव में दूध की डेयरी है। वह शहर में दूध बेचने का काम करता है। मंगलवार रात करीब दस बजे वह दूध बेचकर गांव लौट रहा था। रास्ते में गांव भालौठ के पास बाइक सवार तीन युवक आए और उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस पर उसने युवाओं से कहा कि दिखता नहीं क्या। इसके जवाब में आरोपियों ने सॉरी भाई बोला। बाद में आरोपियों ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली और पिस्तौल तान कर 22900 रुपये, मोबाइल व जरूरी कागजात लूट फरार हो गए। इसके बाद जितेंद्र घर पहुंचा और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें