रोहतक। शहर की शिवाजी कॉलोनी के बाजार में तीन महिलाएं एक बर्तन भंडार से तांबे के गिलास व प्लेट चुराकर ले गई। दुकानदार पटेल नगर निवासी करन ने शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक दुकानदार करन ने बताया कि दोपहर वह दुकान पर बैठा था। इसी बीच तीन महिलाएं आई और बर्तन खरीदने की बात कही। उसने बर्तन दिखाए, लेकिन महिलाएं कोई बर्तन खरीदे बिना वापस लौट गई। थोड़ी देर बाद उसने देखा तो दुकान से करीब 15 व 16 गिलास, तांबे की 16 प्लेट, पीतल की 10 थाली और कांसी की थाली नहीं मिली। उसे शक है कि महिलाएं ही बर्तन चुराकर ले गई हैं।