फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: झगड़े में एक का दांत टूटा, दो के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 05 Feb 2024 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। एक फरवरी की रात को नये बस स्टैंड पर कुछ युवकों का आपस में झगड़ा हो गया। जिसमें एक युवक को चोटें आई हैं। युवक ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में राहुल निवासी वार्ड 6 महम ने बताया कि उसका दो अन्य युवकों के साथ झगड़ा हो गया था। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ मारपीट की जिससे उसका दांत टूट गया। जाते जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। पुलिस ने सीसर निवासी विनोद व भैणीचंद्रपाल निवासी विनोद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें