रोहतक। प्रेम नगर स्थित निर्माणाधीन मकान से वीरवार रात चोर टाइल काटने वाली तीन मशीनें और अन्य उपकरण चोरी कर ले गए। मकान मालिक निखिल ने अज्ञात के खिलाफ सिविल लाइन थाने में चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है।
मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि उनके मकान में टाइल और पत्थर लगाने का कार्य चल रहा है। काम करने वाले मिस्त्रियों का सामान रात के समय सुरक्षा के लिए मकान में ही रखा जाता था। वीरवार रात करीब 3 बजे एक अज्ञात व्यक्ति मकान में घुस गया और वहां रखा सामान चोरी कर ले गया।
चोरी किए गए सामान में टाइल-पत्थर काटने की तीन मशीनें, एक कटर, एक ग्राइंडर और एक हथौड़ा शामिल हैं।