24jjrp05- झज्जर। पुलिस कर्मचारियों की बैठक लेते पुलिस उपायुक्त। फोटो- पुलिस पीआरओ
झज्जर। चुनाव आयोग ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया है। एक अक्तूबर को हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान होगा और 4 अक्टूबर मतगणना होगी। विधानसभा चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए झज्जर के पुलिस कमिश्नर सतीश बालन की दिशा निर्देश अनुसार पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही है।
शनिवार को लघु सचिवालय में पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार ने झज्जर जोन के सभी एसीपी थाना प्रबंधक चौकी प्रभारी व सीआईए की टीम के साथ बैठक की। अधिकारियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने सहित चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी एसीपी व थाना प्रबंधकों को कहा कि चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष प्लान बनाकर कार्रवाई करें।
उन्होंने कहा कि बिना किसी कारण के अगर किसी शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई करने में कोई देरी की गई तो ऐसे पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल मिलाई जाएगी। इस अवसर पर एसीपी अनिल कुमार, एसीपी गुलाब सिंह व एसीपी अनिरुद्ध चौहान व सभी थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी व सीआईए यूनिट मौजूद रही।