18-रोहतक के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांघी के मेधावी विद्यार्थियों को सम्
रोहतक। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांघी के तीन विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। छात्र अनंत मलिक का आईआईटी, अक्षित हुड्डा का नीट और छात्रा काष्वी राठी का इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर बुमेन (आईजीडीटीयूडब्ल्यू) में चयन हुआ है।
विद्यालय की प्राचार्य बबीता ने बताया कि अनंत मलिक ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा में 99 परसेंटाइल हासिल की है। वहीं अक्षित हुड्डा ने नीट में 604 अंक प्राप्त कर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश सुनिश्चित किया है। छात्रा काष्वी राठी ने भी 99 परसेंटाइल के साथ आईजीडीटीयूडब्ल्यू में प्रवेश प्राप्त किया है।
विद्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में तीनों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को फूल-मालाएं पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करेगी। इस अवसर पर जितेंद्र नारा, आनंद राठी, आशीष कुमार, रामकली, पूनम सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।