सिपाही से मुख्य सिपाही बनने पर बधाई देते सदर थाना प्रभारी। स्रोत : पुलिस
रोहतक। सदर थाने में तैनात सिपाही मुख्य सिपाही के पद पर पदोन्नत हुए हैं। थाना प्रभारी व थाना पुलिस ने मुख्य सिपाहियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि सदर थाने में कई साल से तैनात तीन सिपाहियों को पुलिस अधीक्षक की ओर से मुख्य सिपाही बनाए जाने पर बधाई दी गई।