फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार बन 46999 रुपये हड़पने वाले तीन काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने दोस्त और रिशतेदार बनकर रुपये हड़पने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मंगलवार को आरोपियों को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी आर्थिक अपराध शाखा निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि बीते 23 दिसंबर को सियाराम निवासी खरक कलां हाल पुलिस कॉलोनी सुखपुरा चौक ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में पता चला कि सियाराम के पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया कि वह उसके गांव का दोस्त भगवान दास बोल रहा है। सियाराम को पैसे वापस करने के बहाने उससे गूगल-पे या फोन-पे एप का अकाउंट नंबर मांगा। सियाराम ने अपने बेटे प्रदीप को उक्त व्यक्ति का नंबर दे दिया। प्रदीप ने उक्त व्यक्ति को अपना फोन-पे एप का नंबर दे दिया। उक्त व्यक्ति ने प्रदीप को दोबारा फोन करके गूगल-पे एप का नंबर मांगा। प्रदीप ने अपने दोस्त सुनील निवासी बजिणा (भिवानी) का गूगल-पे एप का नंबर दे दिया। कुछ समय बाद सुनील के वाट्सएप नंबर पर एक कोड आया जिसको सुनील ने स्कैन किया तो सुनील के खाते से चार बार में कुल 46999 रुपये कट गए। एसपी राहुल शर्मा के दिशा-निर्देशों के अनुसार मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा द्वारा अमल में लाई गई। जांच के दौरान वारदात में शामिल रहे आरोपी वसीम निवासी नहेदा जिला नूंह कासिम निवासी चांदन जिला नूंह व शाहरुख निवासी पुन्हाना जिला नूंह को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें