फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फ्री में खाने नहीं बल्कि पैक कराने पर गिरी तीन पुलिसकर्मियों पर गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक/ महम।महम थाने के दो सिपाही और एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) पर गाज होटल में फ्री में खाने नहीं, बल्कि पैक कराने पर गाज गिरी है। साथ ही ऊपर से आदेशों की धौंस दिखाकर होटल के बाहर ही नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे। मीडिया के सामने होटल की मालकिन ने ये आरोप लगाए।
विज्ञापन

होटल संचालिका सरोज कौशिक का कहना है कि होटल पर कई बार पुलिसकर्मी आते और खाना खाते थे। स्टाफ पर धौंस दिखाकर दबाव बनाते थे। रविवार को जब उनसे 445 रुपये बिल मांगा तो बोले, तुम जानते नहीं हम कौन हैं। साथ ही एक अन्य पुलिसकर्मी से बात करवाई। फोन पर बात करने वाला पुलिसकर्मी बोला, आप 500 रुपये ले लीजिए। उसने 400 रुपये रखकर 100 वापस कर दिए। इसके बाद होटल के बाहर से ही खाना पैक करने की कहने लगे। मना करने पर पुलिसकर्मी होटल पर आने वाले ग्राहकों को तंग करने लगे। पूछने पर बोले, ऊपर से नाका लगाकर वाहनों की जांच के आदेश हैं। उसने एसपी कार्यालय में संपर्क करके पूछा। मामला पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पास पहुंच गया। उन्होंने खुद होटल संचालिका से बात की। साथ ही महम उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) को जांच के आदेश दिए। जांच के बाद तुरंत प्रभाव से मुख्य सिपाही सुरेश, सिपाही बलजीत व एसपीओ सुखबीर को निलंबित कर दिया गया।

एसपी की एक सप्ताह में दूसरी कड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी सहित पांच पर गिरी थी गाज
पुलिस विभाग में एसपी हिमांशु गर्ग की एक सप्ताह में दूसरी कड़ी कार्रवाई है। 26 जून को जींद रोड स्थित होटल में जबरन घुसकर जांच करने, मारपीट, अवैध वसूली के आरोपों के चलते लाइन हाजिर चल रहे पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था। इसमें गोकर्ण चौकी के तत्कालीन प्रभारी सोनू भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें