फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र ने आम आदमी पार्टी के डर से अपने हलके में बढ़ाए दौरे, 300 यूनिट फ्री बिजली का कर रहे वादा: ढांडा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गठबंधन सरकार और कांग्रेस आम आदमी पार्टी (आप) से डरे हुए हैं। इनका हर नेता आप का जिक्र करता है। सीएम व डिप्टी सीएम खुद आप का जिक्र करते हैं। इनकी सियासी जमीन खिसकने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री और उनके सांसद पुत्र ने भी पार्टी के आने के बाद से अपने हलकों में दौरे बढ़ा दिए हैं। यहां वे जनता से 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा कर रहे हैं। यह कहना है आप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा का। वह सोनीपत रोड स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश में लगातार अपने संगठन का विस्तार बढ़ा रही है। महत्वपूर्ण लोगों को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं, ताकि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाया जा सके। दो दिन पहले ही पार्टी ने दूसरी लिस्ट के नए संगठन के 1039 नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। इन पदाधिकारियों को 4 जुलाई को हिसार में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक शपथ दिलाएंगे। राज्य स्तर पर मेन विंग में तीन पदाधिकारियों और राज्य स्तर पर अलग-अलग 17 विंग हैं। इनमें 74 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। लोकसभा स्तर पर 21 नए पदाधिकारियों, जिला स्तर पर मुख्य संगठन में 83 और जिला स्तर पर अलग 17 विंग में 554 और ब्लॉक स्तर पर 304 नए पदाधिकारियों को संगठन में शामिल किया गया है। कुछ दिनों में ही सर्कल प्रभारी और प्रदेश के हर गांव में 11 लोगों की ग्राम सदस्यीय समिति बनाई जाएगी। इसके बाद पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के हरियाणा के दौरे शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी फ्री की रेवड़ियां नहीं, प्रदेश की जनता की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने की कोशिश कर रही है। सरकार यह काम पिछले आठ साल में नहीं कर पाई है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष बिजेंद्र हुड्डा, प्रदेश सह सचिव अनिल रंगा, परमेल सिंह, जसवंत, कविता शर्मा, दुष्यंत रंगा, रविंद्र जाखड़, अशोक काजल, साहिल मग्गू समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें