महम थाने में जब्त शराब को पूरी तरह नष्ट न करने के मामले में रोहतक एसपी ने सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने तीन पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड किया है और थाना इंचार्ज को लाइन हाजिर किया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रोहतक के महम थाने में जब्त शराब को पूरी तरह नष्ट न करने के मामले में पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। करीब 10 दिन पहले थाने में रखी गई जब्त शराब को पूरी तरह नष्ट नहीं करवाया गया था, जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक रोहतक सुरेन्द्र भौरिया तक पहुंची। एसपी महोदय ने इसकी जांच उप पुलिस अधीक्षक गुलाब सिंह को सौंपी थी।
विज्ञापन
जांच पूरी होने के बाद 11 फरवरी बुधवार को एसपी सुरेन्द्र भौरिया ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रबंधक उप-निरीक्षक सुभाष को लाइन हाजिर किया है। इसके साथ ही तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए कर्मचारियों में ई/एच.सी. ज्योतिस्वरूप (मालखाना मोहरर), एमएचसी जयभगवान और एस.ए. ई/एस.आई. सतपाल शामिल हैं।