फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक एसपी का बड़ा एक्शन: शराब नष्ट न करने पर तीन पुलिस कर्मचारी सस्पेंड, थाना इंचार्ज लाइन हाजिर

Wed, 11 Feb 2026 10:34 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक

सार

महम थाने में जब्त शराब को पूरी तरह नष्ट न करने के मामले में रोहतक एसपी ने सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने तीन पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड किया है और थाना इंचार्ज को लाइन हाजिर किया है। 
विज्ञापन
सुरेन्द्र भौरिया, एसपी रोहतक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के महम थाने में जब्त शराब को पूरी तरह नष्ट न करने के मामले में पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। करीब 10 दिन पहले थाने में रखी गई जब्त शराब को पूरी तरह  नष्ट नहीं करवाया गया था, जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक रोहतक सुरेन्द्र भौरिया तक पहुंची। एसपी महोदय ने इसकी जांच उप पुलिस अधीक्षक गुलाब सिंह को सौंपी थी। 
विज्ञापन


जांच पूरी होने के बाद 11 फरवरी बुधवार को एसपी सुरेन्द्र भौरिया ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रबंधक उप-निरीक्षक सुभाष को लाइन हाजिर किया है। इसके साथ ही तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए कर्मचारियों में ई/एच.सी. ज्योतिस्वरूप (मालखाना मोहरर), एमएचसी जयभगवान और एस.ए. ई/एस.आई. सतपाल शामिल हैं। 
विज्ञापन


 यह कार्रवाई विभाग में अनुशासन बनाए रखने और नियमों के सख्त पालन के लिए की गई है। मामले में आगामी जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें