रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में शुक्रवार को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव कार्यक्रम में तीन विद्यार्थियों का चयन हुआ। सीसीपीसी निदेशक प्रो. दिव्या मल्हान ने बताया कि इमसॉर की निकिता राठी का चयन एडवाइस इंडिया में बतौर एचआर ट्रेनी, यूआईईटी के साहिल सिंगला का चयन प्लेनेट स्पार्क में बतौर बिजनेस काउंसलर व इमसॉर की संजीवनी का चयन यूपीएस में बतौर मैनेजमेंट ट्रेनी हुआ है। प्रो. दिव्या मल्हान, यूआईईटी निदेशक प्रो. युद्धवीर सिंह व इमसॉर निदेशक प्रो. सत्यवान बरोदा ने इन विद्यार्थियों को प्लेसमेंट में चयनित होने पर शुभकामनाएं दी। सीसीपीसी उप निदेशक डाॅ. अमन वशिष्ठ तथा यूआईईटी के टीपीओ अरुण हुड्डा ने प्लेसमेंट ड्राइव कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन किया। सीसीपीसी स्टूडेंट कोआर्डिनेटर सुमन, नीलम, नरेंद्र, लोकेश, सरिता, पूनम व अंकित ने आयोजन सहयोग दिया।