फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 15 मई से शहर में दौडेंगी इलेक्ट्रिक बसें, दाे बसों के रूट तय

Sat, 04 May 2024 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहरवासियों व दूसरे जिलों से पीजीआईएमएस में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। रोडवेज विभाग लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मुहैया कराने के लिए शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलाने जा रहा है। इसका ट्रायल 12 मई को होगा। ट्रायल में ज्यादा यात्री मिलने वाले रूट और मांग के आधार पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो शहर में 15 मई से इलेक्ट्रिक बसें शहर की सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी।
विज्ञापन

रोडवेज के रोहतक डिपो की ओर से फिलहाल ट्रायल के लिए दो इलेक्ट्रिक बसों के रूट तय कर दिए गए हैं। पहली बस का रूट, न्यू बस स्टैंड से शीला बाइपास, जाट भवन, दिल्ली बाईपास, एमडीयू विश्वविद्यालय, नेकीराम कॉलेज, मेडिकल मोड होते हुए पीजीआईएमएस रहेगा। इसी तरह दूसरी बस का रूट सुखपुरा चौक से टीबी अस्पताल, गोहाना अड्डा, सिविल अस्पताल, आकाशवाणी, महिला कॉलेज, सोनीपत स्टैंड, अशोका चौक, डी-पार्क, मेडिकल मोड से पीजीआई का होगा। इसके अलावा तीन बसों के रूट ट्रायल के बाद तय किए जाएंगें। रूट पर यात्रियों की संख्या व बसों की मांग के हिसाब से तीन बसों का संचालन निर्भर करेगा। इन बसों का किराया करीब 10 रुपये बताया जा रहा है। यह किराया तय हुआ तो लोगों को ऑटो से सस्ती परिवहन सुविधा मुहैया होगी।
डिपो पर बना चार्जिंग प्वाइंट
इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बन गया है। यहां इन्हें चार्ज किया जा सकेगा। वर्कशॉप में फिलहाल एक बस के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। शेष चार्जिंग स्टेशन डिपो परिसर में पुलिस चौकी के पास बनाए जाएंगें। इससे बसों के चार्ज होने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के लिए डिपो इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इन बसों के लिए लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मुहैया होगी। फिलहाल रूटों पर ट्रायल किया जाना है। इसके बाद शहर के रूट तय होंगे।
विज्ञापन

कुलदीप, मुख्य निरीक्षक, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें