फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दहेज के लिए तीन विवाहिता घर से बेघर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दो बहनों सहित तीन विवाहिताओं को उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से बेघर कर दिया। इस संबंध में सांपला व सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस को दी शिकायत में सांपला क्षेत्र की दो बहनों ने शिकायत दी है कि सोनिया की शादी भिवानी जिले के गांव शाहकोट निवासी नफेसिंह व नेहा की अमित के साथ मार्च 2024 में हुई थी।
विज्ञापन

शादी के बाद दोनों बहनों को ससुराल वाले तंग करते हैं। दहेज की मांग की जाती है। मारपीट की जाने लगी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
पुलिस ने सोनिया के पति नफे सिंह, नेहा के पति अमित, सास, ससुर व ननद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं रिठाल गांव निवासी मनीषा ने शिकायत दी है कि उसकी शादी सोनीपत जिले के गांव आहुलाना निवासी मंजीत से हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मंजीत के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें