फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांपला में दबिश देकर झज्जर के युवक से बरामद की तीन लाख की अफीम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अपराध जांच शाखा द्वितीय ने सांपला में छापा मारकर झज्जर जिले के गांव शेरिया के युवक रवि को डेढ़ किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया है। बरामद नशीले पदार्थ की कीमत 3 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान सूचना मिली कि झज्जर जिले के गांव शेरिया का युवक रवि नशीला पदार्थ सप्लाई करता है। अभी सांपला बस स्टैंड पर अफीम बेचने आएगा। पुलिस ने योजना के तहत दबिश दी और आरोपी को काबू किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी ली तो पीठू बैग के अंदर डेढ़ किलो अफीम मिली। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें