बादली। जरदकपुर गांव में हुए एक झगड़े में दो लोगों को घायल कर दिया। घायल की शिकायत पर पुलिस ने गांव के तीन लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है जबकि घायलों का इलाज करवाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जरदकपुर निवासी प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने साथी पवन और सुमित के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था तो गांव में ही एक व्यक्ति ने थ्री व्हीलर आगे लगाकर रोक लिया। थ्री व्हीलर में रितिक के साथ दो अन्य लोगों ने उनके साथ झगड़ा करते हुए मारपीट शुरू कर दी। झगड़े में पवन और सुमित को भी चोटें आई जिन्हें इलाज के लिए बादली सीएचसी में भर्ती करवाया गया। मारपीट के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग गए।