मामला दो: गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, दुकानदार की मौत
दिल्ली के कस्तूरबा नगर निवासी गुरप्रीत उर्फ शैली ने बताया कि वह ड्राइवर की नौकरी करता है। रविवार सुबह करीब सवा सात बजे परिवार के लोगों को लेकर फतेहाबाद शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। वह कार चला रहा था, जबकि दोस्त विकास आगे बैठा था। पिछले की सीट पर उसके चाचा गुरजिंद्र, नवजोत सिंह उर्फ गौरव व गौरव निवासी विश्वास नगर बैठे थे। जब वे हिसार बाईपास पर डोभ गांव के नजदीक भाली शुगर मिल के ठीक पहुंचे से गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से कंडक्टर साइड से कार की टक्कर हो गई। आगे बैठे विकास व पीछे बैठे उसके दूसरे चाचा नवजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। नवजीत को रोहतक के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। नवजीत कस्तूरबा नगर में ही सौंदर्य प्रसाधन की दुकान चलाते थे।