फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एक ही रात में चोरी की तीन वारदात, नकदी-आभूषण उड़ाए

Fri, 12 Jan 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलानौर। कलानौर क्षेत्र में चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है। एक ही रात में एक साथ तीन स्थानों पर चोरी के मामले सामने आए हैं। बुधवार देर रात चोरों ने सेंध लगाकर नकदी-आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है।
कलानौर के वार्ड 9 में आईटीआई के पीछे चोरों ने उस समय चौबारे में सेंध लगाई, जिस समय पूरा परिवार नीचे सो रहा था। सोमबीर पुत्र नरेश कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ नीचे वाले कमरे सो रहा था। देर रात चोरों ने उसके भाई व साथ लगते उसके कमरे की अलमारी का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी चुरा ली। इसमें 6 से 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि करीब एक महीने पहले उन्होंने किसी को भैंस बेची थी, जिसके सवा लाख रुपये अलमारी में ही रखें थे, साथ ही दोनों भाइयों की शादी में मिले आभूषण भी अलमारी में रखे थे, जोकि चोरों ने उड़ा लिए। सुबह उठकर देखा तो दोनों कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। साथ के प्लॉट में भी सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन


दूसरी वारदात डीएवी चौक स्थित एक बंद मकान में हुई, जहां चोरों ने नकदी-आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। शिक्षा विभाग में कार्यरत बीआरपी अरविंद विकास ने बताया की उन्हें एक-दो दिन में भिवानी शिफ्ट होना था। उसी के चलते वह घर में नहीं थे। सुबह सूचना मिली कि चोरों ने बाहर की कुंडी तोड़कर अंदर रखी अलमारी से आभूषण सहित 10 हजार रुपये चुरा ले गए।

तीसरी वारदात भी इसी मकान में हुई। किराये पर रहने वाली सरकारी स्कूल की अध्यापिका अनिता के कमरे को भी चोरों ने निशाना बनाया। स्कूल में छुट्टियों के चलते अनिता अपने घर गई हुई थी। अनिता ने बताया कि उसके कमरे पर ज्यादा सामान नहीं था। मकान मालिक द्वारा पता चला है कि अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ है। मौके पर जाकर देखना पड़ेगा कि क्या-क्या सामान चोरी हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

वर्जन



फिलहाल मेरे संज्ञान में कोई इस तरह की घटना सामने नहीं आई है। अगर इतनी बड़ी चोरी होती तो संज्ञान में होती। मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- देशराज, थाना प्रभारी कलानौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें