फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी रूचि अनुसार कॅरिअर क्षेत्र निर्धारित करें विद्यार्थी : हरीश कुमार

Fri, 12 Jan 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
11सीटीके47...एमडीयू में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। स्रोत:एमडीयू
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में वीरवार को ओरिएंटेशन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां प्राध्यापकों ने भाषायी कौशल, मीडिया तकनीक कौशल, आईसीटी कौशल पर फोकस करने व कॅरिअर लक्ष्य हासिल करने के लिए अपनी रूचि अनुसार क्षेत्र निर्धारित करने का मंत्र विद्यार्थियों को दिया।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार ने कहा कि मीडिया समेत कॅरिअर के अन्य क्षेत्रों में भाषायी व संचार कौशल का विशेष महत्व है। इस सेमेस्टर के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न क्षमता संवर्धन कार्यक्रम व स्किल आधारित कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।
सहायक प्रोफेसर डाॅ. नवीन कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को टेक्निकल स्किल्स पर विशेष फोकस करना होगा। बाह्य विशेषज्ञों को आमंत्रित कर तकनीकी कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। प्राध्यापक सुनित मुखर्जी ने कार्यक्रम का समन्वयन-संचालन करते हुए जनवरी-जून 2024 सेमेस्टर में निर्धारित कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस सत्र के सिलेबस की चर्चा की। इस इंटरैक्टिव कार्यक्रम में हिंदी दैनिक समाचार पत्र में चयनित विद्यार्थी श्वेता सिंह ने अपने अनुभव साझा किए व जरूरी कॅरिअर टिप्स दिए। शोधार्थी प्रिया ने विद्यार्थियों से अध्ययन के साथ अपने शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस विभागीय कार्यक्रम में शोधार्थी कंवलजीत, प्रिय व एमए के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें