रोहतक। सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में हरियाणा की टीम में शैफाली वर्मा, सोनिया मेहंदिया व तनिषा ओहल्याण का चयन हुआ। यह प्रतियोगिता आठ अक्तूबर से शुरू होगी। हरियाणा टीम पहला मैच त्रिपुरा के साथ कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम ग्वालियर में खेलेगी।
शैफाली वर्मा जिले के आर्य नगर, तनिषा सांपला व सोनिया ब्राह्मणवास की निवासी हैं। सोनिया ऑलराउंडर हैं उन्होंने अंडर-19 स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। सोनिया ने अबतक सात शतक, 10 अर्धशतक बनाए हैं व 145 उच्चतम स्कोर है। शैफाली वर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं। संवाद
62 शेफाली वर्मा