सोनीपत। बहादुरगढ़-घेवरा स्टेशन के बीच रेल लाइन पर पुल निर्माण के चलते रेलवे की ओर से लंबी दूरी का सफर तय करने वाली तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। यह ट्रेनें अपने निर्धारित स्टेशनों के बाद सोनीपत व गोहाना रेलवे स्टेशनों पर रुककर चलेंगी।
26 व 27 फरवरी को तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सोनीपत व गोहाना रेलवे स्टेशनों पर होना है। इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को फायदा होगा।
26 फरवरी को त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस (14619) का संचालन नई दिल्ली से सोनीपत जं., गोहाना जं., जींद जं., बठिंडा होते हुए किया जाएगा। उस दिन यह ट्रेन शकूरबस्ती, रोहतक जंक्शन, भिवानी सिटी, हिसार, जाखोड़ खेड़ा, मंडी आदमपुर, सिरसा व कालांवाली स्टेशनों पर रद्द रहेगी।
26 फरवरी को ही अवध-असम एक्सप्रेस (15909) का भी रूट डायवर्ट किया गया है। इस ट्रेन को दिल्ली जंक्शन से सोनीपत जंक्शन, गोहाना जंक्शन व जींद जंक्शन होते हुए चलाया जाएगा। उस दिन यह ट्रेन दिल्ली किशनगंज, शकूरबस्ती, नांगलोई, बहादुरगढ़, रोहतक जंक्शन स्टेशनों पर रद्द रहेगी।
27 फरवरी को अंडमान एक्सप्रेस (16032) का रूट डायवर्ट रहेगा। यह गाड़ी जींद से गोहाना, सोनीपत, नई दिल्ली होते हुए चलाई जाएगी। यह ट्रेन जुलाना, रोहतक जं., बहादुरगढ़, शकूरबस्ती होते हुए चलेगी।
बहादुरगढ़-घेवरा स्टेशन के बीच रेललाइन पर पुल निर्माण के चलते दिल्ली-रोहतक रेलमार्ग बाधित रहेगा। तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट 26 व 27 फरवरी को सोनीपत गोहाना जींद के रास्ते किया गया है।
-हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे