रोहतक। शहर की डीएलएफ कॉलोनी में चार खंभा चौक के पास कपड़ों को प्रेस करने वाले 57 वर्षीय प्रकाश का शव वीरवार सुबह फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह मान रही है, लेकिन ठोस कारण नहीं बता पा रही है।
आर्य नगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि डीएलएफ कॉलोनी निवासी प्रकाश ने आत्महत्या कर ली है। उसका शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ है। पुलिस एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया के साथ मौके पर पहुंची और उसके बेटे के बयान दर्ज किए। पुलिस का कहना है जांच में पता चला है आरोपी झगड़ा करने का आदी था। तीन दिन पहले उसने अपनी पत्नी को भी पीटा था। मौत को आत्महत्या मानकर कार्रवाई की गई है।