फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 60 वोट से जीतकर डाॅ. विकास 7वीं बार बने शिक्षक संघ प्रधान

विज्ञापन
30सीटीके34... एमडीयू में आयोजित वार्षिक चुनाव में विजेता डा. विकास सिवाच अपने सहयोगियों के साथ 
विज्ञापन
फोटो: 30 सीटीके 7, 8, 34 व 35
विज्ञापन


संघ चुनाव को लेकर दो पैनलों में है मुकाबला, मतदान संपन्न
- शाम को मतदान के बाद शुरू हुई मतगणना प्रक्रिया
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के वार्षिक चुनाव में 183 वोट लेकर डाॅ. विकास सिवाच लगातार सातवीं बार प्रधान बने। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. अनुराग खटखड़ को 123 वोट मिले। प्रधान ने 60 वोट अधिक लेकर जीत हासिल की। निर्वाचन अधिकारी प्रो. विनय मलिक के चुनाव परिणाम घोषित करते ही विजयी प्रत्याशी के समर्थक झूम उठे।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मडूटा प्रधान पद के लिए कुल 309 वोट पड़े। इनमें से तीन वोट रद्द हो गए। डाॅ. विकास सिवाच को 183 वोट व डाॅ. अनुराग खटकड़ को 123 वोट प्राप्त हुए। सचिव पद के लिए कुल 309 वोट पड़े। इनमें से चार वोट रद्द हुए। सचिव पद पर डाॅ. महेंद्र ने 165 वोट व उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी डाॅ. सोनू को 140 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए डाॅ. जगबीर नरवाल 172 वोट व उनके निकटतम प्रतिद्वंदी डाॅ. हरि मोहन को 132 वोट प्राप्त हुए। कार्यकारी समिति सदस्य के लिए डाॅ. एकता नरवाल, अरुण कुमार हुड्डा, डाॅ. कमलदीप, डाॅ. हरकेश सहरावत, डाॅ. सपना, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. ऋतु, डाॅ. कर्मवीर श्योकंद, डाॅ. कपिल मल्होत्रा, डाॅ. गोपाल सिंह चुने गए।
विज्ञापन

चुनाव को लेकर वीरवार को सुबह से एमडीयू परिसर में माहौल गहमागहमी भरा रहा। होटल प्रबंधन विभाग के भवन में सुबह नौ बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। मतदान को लेकर शिक्षकों में भी उत्साह नजर आया। दोपहर तक 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका था। शाम चार बजे मतदान समाप्त हुआ। इसके कुछ देर बाद मतगणना शुरू हुई। चुनाव अधिकारी ने शाम को परिणाम जारी किए।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित प्रधान डॉ. विकास सिवाच ने कहा कि विवि शिक्षकों ने पैनल पर विश्वास जताते हुए अपना वोट व सहयोग दिया है। शिक्षकों के लिए किए गए कार्यों के चलते लगातार सातवीं बार जीत मिली है। यह शिक्षकों का प्रेम व अपनापन ही है। इसी के चलते इस बार भी संघ के प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी है। विवि व शिक्षकों के हित में कार्य किया जाएगा।

30सीटीके34... एमडीयू में आयोजित वार्षिक चुनाव में विजेता डा. विकास सिवाच अपने सहयोगियों के साथ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें