फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को मात...तीन दिवसीय मेगा टीकाकरण अभियान आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग सोमवार से तीन दिवसीय मेगा टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रहा है। तीन दिनों में स्वास्थ्य विभाग जिले में अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाकर कोरोना के सुरक्षा चक्र में लाने का प्रयास करेगा। विभाग के लिए अनिवार्य है कि वह जिले में 18 प्लस आयु वर्ग के हर व्यक्ति को 30 सितंबर तक टीके की पहली डोज जरूर लगा दे।
विज्ञापन

मेगा टीकाकरण अभियान के पहले दिन शहर के 20 विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा जिले की हर पीएचसी, सीएचसी, सब सेंटर, अर्बन एरिया के स्वास्थ्य केंद्रों, स्लम एरिया, जिला अस्पताल, पॉलीक्लीनिक आदि फिक्स साइटों पर भी टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि वह इन तीन दिनों में अधिक से अधिक स्लम एरिया को कवर करे। क्योंकि यहां सघन बस्ती होने के कारण संक्रमण फैलने की अधिक आशंका रहती है। जिला टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. परितेव ने बताया कि सोमवार, मंगलवार व बुधवार को तीन दिन विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें पहली व दूसरी डोज दोनों लगाई जाएंगी। आगामी तीन दिनों तक विभाग की पूरी टीम इस कार्य के लिए तैनात हैं।
विभाग के पास उपलब्ध वैक्सीन
नाम संख्या
कोविशील्ड : 48000
कोवैक्सीन : 7000
7,39,088 का होना है टीकाकरण : त्रेहान
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि जिले में 18 प्लस आयु वर्ग में 7,39,088 लोगों का टीकाकरण करना है। सरकार के निर्देश हैं कि इस आयु वर्ग को कम से कम पहली डोज जरूर लग जाए। इसके लिए इस माह के अंत तक यह विशेष अभियान चलेगा। फिलहाल तीन दिन स्पेशल ड्राइव चलेगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के साथ समाजसेवी संस्थाएं व विभिन्न संगठन टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सहयोग दे रही हैं। मेगा टीकाकरण शिविरों को सफल बनाने के लिए टीम को अलर्ट कर दिया गया है। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण ही विकल्प है।
विज्ञापन

- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें