फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाबा मस्तनाथ मठ में तीन दिवसीय मेला आज से शुरू

Sat, 16 Mar 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
47....श्री बाबा मस्तनाथ मठ में आयोजित होने वाले सालाना मेले को लेकर लगाई गई लाइट । संवाद
विज्ञापन
रोहतक। धर्म की नगरी में श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र बाबा मस्तनाथ मठ में शनिवार से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय वार्षिक मेले में संतों का संगम देखने को मिलेगा। बाबा मस्तनाथ के पावन समाधि स्थल के दर्शन करने व महंत चांदनाथ के समाधि स्थल पर माथा टेकने के लिए देशभर से साधुओं की टोलियां मठ में पहुंच रही हैं। इस वर्ष यह मेला 16 मार्च (सप्तमी) से 18 मार्च (नवमी) तक चलेगा।
विज्ञापन

बाबा मस्तनाथ मठ नाथ संप्रदाय में विश्वास रखने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। हर वर्ष मठ में विशाल भक्त मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें देशभर से लाखों श्रद्धालु आकर बाबा के समाधि स्थल के दर्शन कर घर परिवार की सुख-शांति के लिए कामना करते है। मठ में मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई है। मठ स्थित निर्माणाधीन मिनी अक्षरधाम मंदिर के बीचों बीच बाबा के समाधि स्थल को भव्य रूप से सजाया गया है। सुबह चार बजे से ही मठ में धूने और समाधि मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो जाएगी। भक्त बाबा की समाधि पर गुड़ और कंबल चढ़ाकर अपनी मन्नतें मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें