14सीटीके22...एनएसएस वॉलिंटियर्स जागरूक शिविर के दौरान मौजूद लोग। स्रोत: स्वयं
रोहतक। शहर में चल रहे एनएसएस शिविर में शुक्रवार को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। वालंटियर को जागरूक करने के लिए लोक निर्माण विभाग और यातायात विभाग की ओर से एक जागरूकता सेमिनार लगाया गया। इसकी अध्यक्षता हरेडा के महासचिव राजीव यादव और लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता नरेंद्र सिंगरोहा ने की। वहीं उपमंडल लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अभियंता मनीष मल्होत्रा, कनिष्ठ अभियंता राजेश सिंधवानी व समिति के प्रधान कैलाश कुमार बतौर अतिथि मौजूद रहे। बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। ब्यूरो