36-गुरुद्वारा टिकाणा साहिब में हुए तीन दिवसीय अखंड पाठ कार्यक्रम में शामिल महंत दिलबाग सिंह सेव
रोहतक । गुरुद्वारा टिकाणा साहिब में 34 वां सालाना अखंड पाठ व कीर्तन समारोह के आयोजन पर तीन दिवसीय अखंड पाठ हुआ। कार्यक्रम में महंत दिलबाग सिंह सेवापंथी ने प्रवचनों से संगतों को निहाल किया। पंजाब से भी रागी जत्थे पहुंचे। गद्दी नशीन बाबा कुलदीप सिंह बेदी के सहयोग से समागम हुआ। भाई चमनजीत सिंह लाल ने गुरबाणी कीर्तन किया। काफी संख्या में संगत आयोजन में शामिल हुई। इस अवसर पर गोकर्ण तीर्थ के उपाचार्य बाबा कपिल पुरी, विधायक भारत भूषण बतरा, शादी लाल बतरा , हिमांशु ग्रोवर , वेद इशपुनियानी, गुरप्रीत सिंह कोचर , गुलशन ईशपुनियानी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।