फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुलिस ने वीआईपी व पत्रकारों से किया अभद्र व्यवहार

विज्ञापन
वीआईपी पास दिखाती भाजपा नेता निर्मला राठी
विज्ञापन
महम(रोहतक)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विकास रैली में वीआईपी प्रवेश द्वार पर लोगों को अभद्रता झेलनी पड़ी। यहां तैनात पुलिसकर्मी वीआईपी व प्रेस के लोगों का मजाक बनाते नजर आए। प्रशासन की ओर से जारी पास के बावजूद पत्रकारों को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। पास पर किसी को करेक्शन करने पर व किसी को अन्य बहाने बनाकर वापस लौटा दिया गया।
विज्ञापन

इस कारण रैली के अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा को मंच से कई बार पुलिस से सहयोग का आग्रह करना पड़ा। रविवार को रैली में कुछ लोग मुख्यमंत्री को उपहार भेंट कर सम्मानित करने पहुंचे। इन्हें पुलिस कर्मचारियों ने रोक दिया। यहां उनकी पुलिस कर्मचारियों से काफी बहस भी हुई।
किशनगढ़ से आए इन लोगों को अंदर आने से रोकने पर गायक अमित सैनी रोहतकिया ने मंच से किसी को नहीं रोकने का आग्रह किया। इसके बाद उन्हें रैली स्थल पर प्रवेश दिया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज फरमाना, पार्टी कार्यकर्ता निर्मला राठी, जस्सू व मीडिया कर्मियों को भी रोका गया।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष मनोज पहलवान फरमाना ने पुलिस प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह वीआईपी को अंदर ले जाने के लिए बाहर आए थे। पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें भी वापस नहीं जाने दिया। सोमवार को इस बारे में एसपी से शिकायत की जाएगी। संवाद

वीआईपी पास दिखाती भाजपा नेता निर्मला राठी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें