06सीटीके07 पहरावर गौशाला में पशुओं की टैगिंग करने पहुंची निगम की टीम। स्रोत : अधिकारी
रोहतक। पहरावर गोशाला में नगर निगम की टीम व पशुपालन विभाग की टीम की ओर से पशुओं की टैगिंग का कार्य करवाया गया। टीम ने संतरी रंग के टैग पशुओं को लगाए।
नगर निगम संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी ने बताया कि सभी टैग पर नंबर व निगम की पहचान बनवाई गई है, ताकि निगम द्वारा पकड़े गए पशुओं की अलग से पहचान की जा सके। वहीं, गंदगी फैलाने वाले तीन डेयरी संचालकों के 2000 रुपये के तीन चालान किए गए। इसके अतिरिक्त एक ट्रैक्टर संचालक का निर्माण एवं विध्वंस सामग्री गिराने पर चालान किया गया।
नगर निगम द्वारा बेसहारा पशुओं को पकड़वाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे पशुओं को खुले में न छोड़ें, क्योंकि इससे दुर्घटना होने की आशंका रहती है, साथ ही आमजन को भी असुविधा होती है। जो व्यक्ति पशुओं को खुले में छोड़ देते हैं, ऐसे पशुओं को भी नगर निगम पकड़कर पहरावर गोशाला में छोड़ेगा।
पशुओं की टैगिंग के दौरान निगम की और से नगर अभियंता सत्यव्रत, मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन, सफाई निरीक्षक रमेश कुमार, सहायक सफाई निरीक्षक सुमित, परमजीत, कृष्ण लाल, संदीप राठी, प्रदीप कुमार व पशुपालन विभाग से उप निदेशक डाॅ. सूर्या खटकड़ के साथ उनके चिकित्सकों की टीम उपस्थित रही। निगम की टीम ने डेयरियों में भी निरीक्षण किया।