फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नामांकन वापसी के बाद प्रधान पद के तीन दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

सैनी शिक्षण संस्था के गवर्निंग बॉडी चुनाव मैदान में प्रधान पद के तीन प्रत्याशी हैं। नामांकन वापसी के बाद उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई है। इन्हें चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए हैं। अब सात अप्रैल को मतदान होगा। कॉलेजियम सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी गठित करेंगे।
शुक्रवार शाम को नामांकन वापसी का समय पूरा हुआ। शाम तक चार उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया। इसमें दो नाम उपप्रधान पद व एक-एक नाम सचिव व सहसचिव पद से रहा। अब इन पदों के लिए दो-दो उम्मीदवार रह गए हैं। इसके चलते मुकाबला आमने सामने का रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए जयप्रकाश सैनी, अवनीश कुमार सैनी व प्रवीण कुमार सैनी मैदान में हैं। उपप्रधान पद के लिए राजकुमार व कर्ण सिंह के नाम वापस लेने के बाद अब बुधराम सैनी व अनिल सैनी के बीच मुकाबला रह गया है। सचिव पद के लिए अमित के नाम वापस लेने के बाद जगदीश कुमार सैनी व रामेश्वर सैनी के बीच मुकाबला रह गया है। सहसचिव पद के लिए सुरेंद्र कुमार ने नाम वापस ले लिया है। इसके चलते अब रविंद्र कुमार व शमशेर सिंह मैदान में शेष रहे हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए नफे सिंह सैनी, आजाद कुमार व मनोज सैनी के बीच टक्कर है। ये सभी प्रत्याशी प्रचार अभियान में जुट गए हैं। साथ ही अपनी जीत के लिए कॉलेजियम सदस्यों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए रिश्तेदारों व दोस्तों में भी संपर्क शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें