फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर में तीन बाइक सवार घायल, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एलिवेटेड रोड पर शनिवार की रात करीब नौ बजे कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इससे रोड जाम हो गया। सूचना पाकर सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तीन युवक बाइक पर सवार होकर पुराने बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे। एलिवेटेड रोड पर सामने से आ रही कार से टक्कर मार हो गई। टक्कर लगते ही युवक किनारे पर जा गिरे। इससे रोड जाम हो गया। घायलों को राहगीरों ने पीजीआई पहुंचाया। सिटी थाने से कार्यकारी थाना प्रभारी एसआई सुखबीर सिंह मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया। उनका कहना है कि पुलिस घायलों के बारे में जानकारी जुटा रही है। उनके बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें