फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित मांझा बेचते तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने शनिवार को मालगोदाम रोड व झज्जर रोड पर छापा मारकर तीन युवकों को प्रतिबंधित मांझा बेचते हुए गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 135 मांझे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने प्रतिबंधित मांझे बेचने पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश जारी किए थे। पुलिस को सूचना मिली कि इसके बावजूद कुछ दुकानदार प्रतिबंधित मांझा बेच रहे हैं। थाना प्रभारियों को कार्रवाई का निर्देश दिए गया। शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम झज्जर रोड पर पहुंची, जहां एक दुकान के सामने रेहड़ी लगाकर पतंग उड़ाने के लिए प्रतिबंधित मांझा बेचा जा रहा था। पुलिस ने आरोपी मयंक निवासी काठमंडी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 104 प्रतिबंधित मांझे बरामद हुए। इसके बाद बालाजी किराना स्टोर के आगे रोड पर प्रतिबंधित मांझे बेच रहे युवक मनीष कुमार उर्फ मोंटु निवासी काठ मंडी टेक नगर को काबू किया गया। युवक के पास से 15 प्रतिबंधित मांझे बरामद हुए। साथ ही सिटी पुलिस ने माल गोदाम रोड से आशीष गर्ग निवासी माल गोदाम को 16 प्रतिबंधित मांझे सहित काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें