रोहतक। थाना बहुअकबरपुर पुलिस गद्दी खेड़ी में तलाशी के दौरान तीन युवकों के पास से तीन देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद की। पुलिस ने तीनों आरोपियो को अदालत में पेश कर एक आरोपी को जेल भेजा दिया है। अन्य दो आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
प्रभारी एवीटी स्टाफ एएसआई सतीश काद्यान ने बताया कि एवीटी स्टाफ की टीम गद्दी खेड़ी के पास मौजूद थी। देर रात एक गाडी गद्दी खेडी चौक की तरफ से आ रही थी। गाड़ी को रोका गया। आरोपियों ने अपना नाम पवन निवासी गद्दी खेड़ी, सुमित निवासी नेहरु कॉलोनी व आशीष निवासी गद्दी खेड़ी बताया। पुलिस ने तलाशी लेने पर पवन, सुमित के पास से एक देसी पिस्तौल व एक कारतूस और आशीष के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद की।