फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाबा मस्तनाथ विवि के पास नगर निगम बनाएगा विजयद्वार

Wed, 03 Jan 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कारगिल शहीदों की याद फिर युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करेगी। इसके लिए नगर निगम बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के पास विजयद्वार बनाएगा। कारगिल में शहीद में जिले के रणबांकुरों की शहादत की याद दिलाने वाले इस द्वार की पिछले कुछ साल में लगातार मांग की जा रही थी। शहीदों के परिजन व पूर्व सैनिक संघ ने उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा था। अब इस मुद्दे को नगर निगम हाउस की अंतिम बैठक के एजेंडे में मुख्य रूप से शामिल किया गया है। बुधवार को स्वीकृति की मुहर के बाद जल्द ही इसके निर्माण की भी आस जगी है।
विज्ञापन

नगर निगम हाउस की अंतिम बैठक में निगम कमिश्नर जितेंद्र कुमार शिरकत करेंगे। मंगलवार को इस बैठक की तैयारियों व एजेंडे को अंतिम रूप देने के लिए लंबी बैठक हुई। यहां निगम के विभिन्न अधिकारी व मेयर मनमोहन गोयल मौजूद रहे। बैठक विकास सदन के डीआरडीए हॉल में होगी। एजेंडे में कुछ सड़कों व चौराहों के नामकरण के मुद्दे भी शामिल हैं।
इसमें पावर हाउस चौक का नाम पंडित नेकीराम शर्मा करना मुख्य है। देशभक्त व स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेकीराम शर्मा को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए यह जरूरी है। मेडिकल मोड चौक का नाम पंडित भगवत दयाल शर्मा व भिवानी चुंगी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नाम शहीद कैप्टन साहिल वत्स के नाम पर करने का एजेंडा शामिल है। रोहतक कोर्ट के सामने वाले गोल चक्कर का नाम शहीद मंगल पांडे के नाम पर कर उनके नाम व इतिहास को आने वाली पीढि़यों को बताने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में विचार-विमर्श के बाद अनेक एजेंडों पर अंतिम मुहर लगाई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें