रोहतक। पुलिस ने कृष्णा कॉलोनी व कच्चा बेरी रोड पर चोरी के अलग-अलग मामलों में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
एवीटी स्टाफ के उप निरीक्षक गोर्धन सिंह ने बताया कि 28 अगस्त 2021 को सुनारिया खुर्द निवासी सुमित ने शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज करवाया था। शिकायत दी थी कि उसका तेल का कारखाना है। रात को वह अपने भाई नरेंद्र के साथ सो रहा था। सुबह उठे तो नरेंद्र का मोबाइल फोन, 4 हजार रुपये व दो पंखे भी चोरी मिले। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए झज्जर जिले के गांव डीघल निवासी रोहित उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी देवेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि तेज कालोनी निवासी कृष्ण ने 18 जनवरी को शिकायत दी थी कि वह वह गुरुनानकपुरा डिस्पोजल पर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। सुबह ड्यूटी पर गया तो डिस्पोजल का ताला टूटा मिला। अंदर मोटर व एक जरनेटर की बैटरी चोरी मिली। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए महाबीर कालोनी निवासी विपुल व गुरुनानकपुरा निवासी बोबी उर्फ बबला को गिरफ्तार किया है।