फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगाना रोड पर सूमो की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
कलानौर के निगाना रोड पर खेत में पलटी टाटा सुमो संवाद - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
कलानौर के निगाना रोड पर एक सूमो ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के गांव सलेमपुर ददौरा का रहने वाला देशराज (30) था। हादसे के बाद सूमो सड़क के किनारे खेत में पलट गई। इस संबंध में कलानौर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वीरवार रात करीब नौ बजे निगाना रोड पर एक सूमो ने सड़क पर जा रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक को चपेट में लेने के बाद सूमो सड़क किनारे खेत में पलट गई। चालक मौके से फरार हो गया। सुबह राहगीरों ने पुलिस के हेल्प लाइन नंबर 112 पर कॉल कर हादसे की सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस की जांच में पता चला कि सूमो निगाना की ओर से कलानौर की तरफ जा रही थी। निगाना रोड पर कलानौर के समीप सलेमपुर ददौरा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश निवासी देशराज चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

देशराज का फाइल फोटो- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें