फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चाकू मारकर दुकानदार से लूट के तीन आरोपी 15 घंटे में काबू

Fri, 02 May 2025 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। तंबाकू दुकानदार को चाकू मारकर घायल करने के बाद लूटपाट करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। तीनों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना बुधवार देर रात की है। 15 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपियों को न सिर्फ चिह्नित किया, बल्कि गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि करौंथा निवासी महेंद्र की झज्जर चुंगी के पास तंबाकू की दुकान है। वह 30 अप्रैल की रात को दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे। जब वह करौंथा में पशु अस्पताल के सामने पहुंचे तो तीन युवकों ने उनकी बाइक रोक ली। जबरदस्ती करते हुए मोबाइल और नकदी लूटने लगे। विरोध किया तो आरोपियों ने पेट में दो बार चाकू मारकर उनको घायल कर दिया। इसी दौरान पीछे से उनका बेटा विजय और उसका एक साथी आ गया तो आरोपी छोड़कर भाग गए। हालांकि, आरोपी भागते हुए उनका मोबाइल ले गए। घटना के बाद घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया। रात में ही पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों और बाइक की नंबर प्लेट के आधार पर तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान सुनारिया कलां निवासी मंगल, सुनारिया चौक निवासी गुलाब सिंह और अजय के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें