17सीटीके41...पुलिस गिरफ्म में रुपये छीनने की वारदात में शामिल आरोपी। स्रोत:पुलिस
रोहतक। ट्यूबवेल के कमरे पर बुलाकर कबाड़ी से 18 हजार रुपये लूटने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 7500 रुपये और बाइक बरामद कर ली गई है। आरोपियों की शिनाख्त परेड कराने के बाद रिमांड पर लिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।
थाना सदर प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह ने बताया कि कृष्णा कॉलोनी निवासी राजकुमार रेहड़ी से कबाड़ खरीदकर अपने परिवार का पालन करता है। टिटौली गांव में 8 अक्तूबर को उससे 18 हजार रुपये लूट लिए थे। उक्त मामले की जांच करने के बाद टिटौली निवासी रमेश उर्फ मैशी, नवीन उर्फ काकू और दीपक उर्फ कालू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। शिनाख्त परेड कराने के बाद उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने रिमांड पर लेकर आरोपियों से पूछताछ की और लूटे गए 7500 रुपये व वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली है।
आरोपियों ने कबाड़ बेचने के बहाने बुलाया
पुलिस ने बताया कि राजकुमार कबाड़ी की दुकान पर रेहड़ी फेरी का काम करता है। वह टिटौली में श्याम मंदिर के पास खड़ा था। उसी समय एक युवक आया और उसे प्लास्टिक का कबाड़ बेचने के बहाने बुलाकर खेत में लेकर गया। वहां पर उसके साथ लूटपाट करने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए।
17सीटीके41...पुलिस गिरफ्म में रुपये छीनने की वारदात में शामिल आरोपी। स्रोत:पुलिस