17सीटीके03..भगवान वाल्मीकि मेला में सांसद दीपेंद्र हुड्डा का स्वागत करते वाल्मीकि समाज के सदस्य
रोहतक। रोहतक से कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि का कहना है कि भाजपा राज में दलितों का उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। साल 2014 में प्रदेश के अंदर दलितों के प्रति अपराध 16.2 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 38.8 प्रतिशत हो गया है। सरकार गरीबों को उनके संवैधानिक हक नहीं दे रही है। दीपेंद्र वीरवार को महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर पाड़ा मोहल्ले में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सरकार के गठन पर बधाई देते हुए नायब सरकार से मांग की कि किए गए वादे पूरे करें।
दीपेंद्र हुड्डा, रोहतक शहर से विधायक भारत भूषण बतरा और कलानौर से विधायक शकुंतला खटक दोपहर बाद पाड़ा मोहल्ला स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर पहुंचे। भगवान वाल्मीकि की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इसके बाद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज में व्याप्त बुराइयों को खत्म कर समाज को एकता संदेश दिया। उनके उपदेशों को जीवन में आत्मसात करना ही भगवान वाल्मीकि को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि के दिखाए रास्ते पर चलकर ही राष्ट्र का कल्याण हो सकता है। उनके आदर्शों को अपनाकर समतामूलक समाज की स्थापना हो सकती है। समतामूलक समाज से आशय ऐसे समाज से है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति के प्रति समभाव हो। हर एक व्यक्ति को समाज में यथोचित सम्मान पाने के सभी अवसर समान रूप से उपलब्ध हों।
17सीटीके03..भगवान वाल्मीकि मेला में सांसद दीपेंद्र हुड्डा का स्वागत करते वाल्मीकि समाज के सदस्य
17सीटीके03..भगवान वाल्मीकि मेला में सांसद दीपेंद्र हुड्डा का स्वागत करते वाल्मीकि समाज के सदस्य