फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 Nov 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने भिवानी निवासी एक महिला को नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल के गांव मेवली निवासी मुकेश, राजस्थान के जिला खैरथल के गांव जालाका निवासी जितेंद्र व गांव जाटूवास निवासी योगेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गत 8 नवंबर को जिला भिवानी निवासी एक महिला ने शिकायत में बताया था कि वह नौकरी की तलाश में थी। इस दौरान सोशल मीडिया पर उसकी पहचान मुकेश नाम के व्यक्ति से हुई थी। मुकेश ने खुद को एक कंपनी का मैनेजर बताया था और नौकरी दिलाने की बात कही थी। 23 अक्तूबर को मुकेश ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाया। आरोपी उसे रेवाड़ी के बावल चौक पर मिला और उसे बाइक पर बैठा कर एक अंजान होटल में लेकर गया। होटल में आरोपी ने उसे बीयर पिला दी। इसी दौरान आरोपी का एक अन्य साथी भी वहां आ गया। दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने रविवार को मामले में संलिप्त तीन आरोपी मुकेश, जितेन्द्र व योगेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें