फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गिफ्ट का लालच देकर 5 लाख 32 हजार ठगने वाले यूपी के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महम (रोहतक)। थाना क्षेत्र के गांव खरकड़ा की महिला प्रियंका को गिफ्ट का लालच देकर की गई 5 लाख 32 हजार रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने यूपी के रहने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि खरकड़ा की रहने वाली प्रियंका ने शिकायत दी थी।
विज्ञापन

इसमें कहा गया है कि उसने इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखा। इसके बाद मैसेज किया। दूसरी तरफ से आर्यन नाम के युवक ने व्हाट्सअप कॉल की। उसने कहा कि पार्सल भेजा जा रहा है। पहले डिलीवरी के नाम पर 15 हजार रुपये मांगे। उन्होंने स्केनर भेजकर राशि ट्रांसफर करा ली।
इसके बाद उन्होंने पार्सल में 5 हजार पाउंड होने पर उनको रुपयों में चेंज कराने की बात कही। 5 हजार पाउंड का लालच देकर उससे बार-बार रुपये ट्रांसफर कराए जाने लगे। इस प्रकार वह कुल 5 लाख 32 हजार रुपये ट्रांसफर कर चुकी थी। उस समय उसे ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच पीएसआई ओमपाल द्वारा अमल में लाई गई। जांच के दौरान धर्मेंद्र, रसीद व उमेश निवासी गौतम बुद्ध नगर यूपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें