रोहतक। पुलिस ने वार्ड नंबर सात महम में मकान से हुई चोरी की वारदात में शामिल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश किया गया है।
प्रभारी थाना महम विद्यानंद ने बताया कि महम निवासी नसीब की शिकायत के आधार पर जांच में सामने आया कि पांच फरवरी को नसीब अपने परिवार सहित बाहर गया हुआ था। वापिस आने पर नसीब को अपने मकान का ताला टूटा हुआ मिला। अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण व करीब 5 हजार रुपये चोरी हुए मिले। मामले की जांच पुलिस चौकी शहर महम में तैनात मुख्य सिपाही रवि को सौंपी गई। रविवार को मंगल निवासी शिव कॉलोनी महम, अजय निवासी महाबीर कॉलोनी महम व अनिकेत राजेन्द्र निवासी सुभाष नगर हांसी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मंगल के खिलाफ दो व आरोपी अनिकेत के खिलाफ तीन मामले हांसी में दर्ज है।