फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फिर मिली रोहतक कोर्ट और डीसी ऑफिस को उड़ाने की धमकी, खाली करवाए दोनों परिसर

Sat, 01 Aug 2026 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
36- यह आया कोर्ट की अधिकारिक मेल पर धमकी भरा ई-मेल। - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शहर के सरकारी कार्यालयों को 14 दिन में दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिला बार, डीसी ऑफिस, स्कूल व संसद को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल आने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। आनन-फानन दोनों परिसर खाली कराए गए।
सुबह 10:53 बजे आए ई-मेल में स्कूल को दोपहर 1:11 बजे, कोर्ट परिसर को दोपहर 2:11 बजे, डीसी ऑफिस को 3:11 बजे और संसद को शाम 4:11 बजे उड़ाने की धमकी दी गई। पुलिस ने सर्च अभियान चलाया जिसमें कुछ नहीं मिला। पहले भी नगर निगम को 17 जुलाई को उड़ाने की धमकी मिली थी।
विज्ञापन


ईमेल खालिस्तान नेशनल आर्मी की ओर से लिखा गया था जिसमें सीजेपी कार्यकर्ताओं और छात्रों के खिलाफ हुई एफआईआर वापस करने की मांग की गई थी। धमकी मिलने के बाद कोर्ट प्रशासन ने आर्य नगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कोर्ट और डीसी ऑफिस को खाली करवाकर बम स्क्वॉड साथ सर्च अभियान चलाया।
थाना प्रभारी नरेश राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। सुरक्षा को देखते हुए कोर्ट कॉम्प्लेक्स को तुरंत खाली करवाया गया। वकीलों, मुंशी और फरियादियों को बाहर निकाला गया।

इसके बाद पूरे परिसर के कमरों, टॉयलेट, पार्किंग और छत की बारीकी से जांच की गई। बार एसोसिएशन ने भी पुलिस का सहयोग किया और सदस्यों से सतर्क रहने की अपील की। करीब दो घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। फिलहाल, कोर्ट और डीसी ऑफिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

17 जुलाई को नगर निगम और मॉडल स्कूल को मिली थी
17 जुलाई को नगर निगम और मॉडल स्कूल को भी इसी तरह खालिस्तानी संगठन की तरफ से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। नगर निगम आयुक्त की मेल पर आई धमकी के बाद भी सर्च अभियान चला था। जांच में कुछ भी नहीं मिला था।

मेल में यह लिखा था
डी-वार्निग भारतीय संसद विच धमाका भारतीय संसद बोलेगी खालिस्तान जिंदाबाद, सीजेपी स्टूडेंट के खिलाफ एफआईआर वापस करो या भारतीय संसद विच 5 अगस्त तक बम धमाके ही धमाके, दिल्ली संसद 4:11 पीएम, वंदे मातरम स्कूलां विच बोलना बंद करो नहीं त 15 अगस्त तक स्कूलां विच बम धमाके ही धमाके, इंपॉर्टेंट प्रिंसिपल, मेयर, जज आ ई-मेल मिलदे ही मीडिया टीवी जर्नलिस्टां नू कॉल करके बुलाओं आ ठुआदी जिम्मेदारी हा कि इस ई-मेल नू हर पेरेंट उसदे घर पहुंचा दियो नहीं तुसी मारे जाओगे। सीजेपी स्टूडेंटां खिलाफ एफआईआर वापस करो या भारतीय संसद विच बम चलेगा, वंदे मातरम् बोलना बंद करो, खालिस्तान जिंदाबाद बोलो, मोदी-शाह-जयशंकर ठोकने ऑन 5 अगस्त इन संसद जो दुश्मन हा खालिस्तान वालां दे त सीजेपी-स्टूडेंटा दे, 15 अगस्त सिक्खां दे आजादी धीरा नहीं हां हरियाणा पार्ट हा खालिस्तान दा कोई वी 15 अगस्त स्कूलां विच ना मनाओ नहीं त धमाके विच स्कूलों नू तबाह कर देंगे। सीजेपी स्टूडेंटा खिलाफ एफआईआर वापस यां भारतीय संसद विच 5 अगस्त तक बम धमाके होंगे


वर्जन

धमकी की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने डीसी ऑफिस व कोर्ट परिसर में सर्च अभियान चलाया लेकिन कुछ भी संदिग्ध चीज या खतरा नहीं मिला। बम से उड़ाने की धमकी पूरी तरह से फर्जी थी। साथ ही, पुलिस 15 अगस्त को लेकर भी पूरी तरह से अलर्ट हैं।
विज्ञापन

- आयुष यादव, एएसपी, रोहतक

36- यह आया कोर्ट की अधिकारिक मेल पर धमकी भरा ई-मेल।- फोटो : Archive

36- यह आया कोर्ट की अधिकारिक मेल पर धमकी भरा ई-मेल।- फोटो : Archive

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें