49-सफाई कार्य में श्रमदान करने वालों को फूलमालाओं से सम्मानित करते ट्रस्ट के पदाधिकारी। स्रोत
रोहतक। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण चौराहों और सड़कों पर लगे कूड़े के ढेरों की सफाई के लिए श्रमदान करने वालों को नीलम प्रीतम धर्मार्थ ट्रस्ट ने फूलमालाओं से सम्मानित किया। ट्रस्ट ने शिवाजी कॉलोनी चौक पर सम्मान समारोह आयोजित किया। ट्रस्ट के संस्थापक बृजेश गोयल ने कहा कि समाज की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है। इस दौरान जसबीर कुमार, रमेश विज, सतीश दुआ, राकेश दुआ, सनी, गौरव एवं भौमिक को ट्रस्ट ने सम्मानित किया। समारोह में सुनील सिंधवानी, धर्म सिंह, प्रवीण सहगल, विकास नगर एवं पंडित वीरेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद