रोहतक। उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि 25 अगस्त को सुबह 9:30 बजे लघु सचिवालय स्थित मंडल रोजगार कार्यालय के हॉल नंबर 301 में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मेले में 4-5 संस्थान (नियोक्ता) भाग ले रहे हैं। रोजगार मेले में रोहतक और आसपास के जिलों में स्थित कॉलेजों, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई के डिप्लोमाधारी, स्नातक, स्नातकोत्तर, 12वीं पास व अन्य नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी अपना पंजीकरण रोजगार विभाग की वेबसाइट पर भी करवा लें। ब्यूरो