कलानौर। कलानौर में पुराने शिव मंदिर में बुधवार को बैठक की गई। जिला मीडिया समन्वयक हरिओम मित्तल भाली ने बताया कि बैठक अध्यक्षता कलानौर मंडल अध्यक्ष गुलशन दुआ ने की।
जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका ने कहा कि आपकी बार कलानौर में जरूर कमल खिलेगा। कार्यकर्ताओं को इस अनुकूल माहौल का लाभ लेना चाहिए और व्यक्ति-व्यक्ति तक प्रधानमंत्री का संदेश पहुंचाना चाहिए। विकसित भारत यात्रा के कारण व पार्टी की लोक कल्याणकारी नीतियों के कारण से आम आदमी को लाभ पहुंचा है। इस मौके पर कलानौर नगर पालिका के पूर्व उप चेयरमैन जितेंद्र चावला, प्रदेश मंत्री रेणु डाबला, जिला महामंत्री सुखबीर चंदोलिया, ओमप्रकाश बागड़ी, अजय शर्मा, सूरजमल किलोई पार्षद, धर्मवीर शर्मा, सीताराम राठी, बलबीर रंगा पार्षद, सुमिता भाटिया, गुलाब सिंह और हैप्पी जांगड़ा मौजूद रहे।