रोहतक। एमडीयू के यूनिवर्सिटी आउटरिच प्रोग्राम के कोआर्डिनेटर डाॅ. सुरेंद्र सिंह यादव ने एमडीयू के गोद लिए गांव बनियानी में वंसत पंचमी पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम चलाया। बनियानी गांव की चौपाल में आयोजित इस नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में डाॅ. सुरेंद्र सिंह यादव ने ग्रामीणों, युवाओं और प्रवासी मजदूरों को नशे से होने वाले नुकसानों बारे जागरूक किया। नशा छोड़ने एवं इस बारे आसपास जागरूकता की अलख जगाने का आह्वान किया। इस दौरान सरपंच ओमप्रकाश, प्रीतम, नवीन, रोहित, हरिन्द्र, अनूप, अजय व सुनील, विक्रम, राजेश, सतीश, राजेंद्र, विनोद, रोशन लाल, सूरज, जयनारायण, रामबीर और एमडीयू कर्मी सुनील उपस्थित रहे। ब्यूरो