फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नाटक ने अस्तित्व से जुड़े गूढ़ प्रश्नों पर सोचने के लिए प्रेरित किया

Sun, 25 May 2025 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
24सीटीके26...डीएलसी सुपवा के फिल्म और टेलीविजन संकाय के अभिनय विभाग द्वारा आयोजित सैमुअल बेकेट
विज्ञापन
रोहतक। डीएलसी सुपवा (दादा लखमी चांद स्टेट युनिवर्सिटी ऑफ़ परफोर्मिंग और विसुअल आर्ट्स) के फिल्म और टेलीविजन संकाय के अभिनय विभाग की ओर आयोजित सैमुअल बेकेट के नाटक ‘वेटिंग फॉर गोडो’ का शनिवार को अंतिम मंचन हुआ। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) तरन्नुम खान और डॉ. शिवानी कौशिक ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। तरन्नुम खान ने नाटक को एक बौद्धिक और भावनात्मक रूप से गहन अनुभव बताते हुए कहा कि इसने दर्शकों को मंच से जोड़ा और जीवन और अस्तित्व से जुड़े गूढ़ प्रश्नों पर सोचने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने छात्रों की अभिव्यक्ति, नियंत्रण और संवाद की गहराई को अद्भुत बताया। डॉ. शिवानी कौशिक ने भी इस प्रस्तुति को अभिनय के साथ-साथ आत्म-अन्वेषण की यात्रा कहा, जिसकी विद्यार्थियों ने जिस समझ और प्रतिबद्धता के साथ जटिल कृति को निभाया, वह प्रशंसनीय है।

प्रस्तुति में छठे सेमेस्टर के 4 अभिनय छात्रों ने भाग लिया
‘वेटिंग फॉर गोडो’ आधुनिक रंगमंच की एक महत्वपूर्ण कृति है, जिसमें दो पात्र व्लादिमीर और एस्ट्रागन एक रहस्यमयी व्यक्ति ‘गोडोट’ के अंतहीन इंतजार में रहते हैं। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) की पूर्व छात्रा डॉ. सविता रानी की ओर से निर्देशित इस प्रस्तुति में छठे सेमेस्टर के 4 अभिनय छात्रों ने भाग लिया।

24सीटीके26...डीएलसी सुपवा के फिल्म और टेलीविजन संकाय के अभिनय विभाग द्वारा आयोजित सैमुअल बेकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें