फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफाइनरी की पाइप लाइन से तेल चोरी, अधिकारियों ने थाने में दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला (रोहतक)। नौनद गांव के खेतों से जा रही रेवाड़ी से पानीपत रिफाइनरी तेल पाइप लाइन से एक बार फिर तेल चोरी करने का मामला सामने आया है। गांव के खेतों में करीब चार फुट नीचे जमीन से गुजर रही पाइप लाइन में 2 इंच की वॉल्व लगाकर तेल चोरी किया जा रहा था। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के उत्तरी क्षेत्र के अधिकारियों को इस मामले की भनक लगी तो उन्होंने मौके का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने वॉल्व को बंद कराया और मामले की शिकायत सदर थाने में दी। पुलिस ने कंपनी मैनेजर देवे रंजन गोसाई के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गांव नौनद में चैनेज संख्या 45.500 के निकट पाइपलाइन में वॉल्व लगाकर खेतों से तेल चोरी हो रहा था। चोरों ने इस पाइपलाइन में वॉल्व लगाकर इस पर एक अन्य पाइप वेल्ड कर रखी थी। तेल कब से चोरी किया जा रहा था। इस बारे में अधिकारी कुछ बोलने से इनकार कर रहे हैं। लाइन पर तैनात गार्ड को जब मामले का पता चला तो उन्होंने तुरंत इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के पानीपत स्थित कार्यालय में सूचना दी गई। वहां से कार्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारी दिव्या टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने पाइपलाइन से वॉल्व हटाकर वहां पर एक बड़ा टुकड़ा वेल्ड किया। कार्पोरेशन के वरिष्ठ प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें